Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

AAPI का वैश्विक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 19 अक्टूबर को दिल्ली में, जुटेंगे पेशेवर

AAPI ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू को सम्मेलन में सम्मानित अतिथि बनने और शिखर सम्मेलन में सैकड़ों AAPI प्रतिनिधियों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है।

AAPI के अध्यक्ष डॉ. सतीश कथुला ने न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वास्थ्य सम्मेलन से जुड़ी जानकारी साझा की। / AAPI

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन (AAPI) के अध्यक्ष डॉ. सतीश कथुला ने न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास में अपने नेतृत्व में संस्था के लिए अपने दृष्टिकोण और पिछले 43 वर्षों के दौरान भारत और अमेरिका में AAPI के योगदान को रेखांकित किया और आगामी वैश्निक स्वास्थ्य सम्मेलन के बारे में जानकारी साझा की। 

डॉ. कथूला ने AAPI बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य डॉ. हेतल गोर के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में AAPI की चल रही गतिविधियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी और 19 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले आगामी वैश्विक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई। इस 20वें शिखर सम्मेलन का उद्देश्य जीवनशैली में बदलाव और प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय आबादी में कैंसर और दिल के दौरे की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, नीति निर्माताओं और उद्योग के नेताओं को एक साथ लाना है।

AAPI ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू को सम्मेलन में सम्मानित अतिथि बनने और शिखर सम्मेलन में सैकड़ों AAPI प्रतिनिधियों को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा को भी आमंत्रित किया गया है। श्री नड्डा भारत में स्वास्थ्य देखभाल के मुद्दों, विशेष रूप से कैंसर और दिल के दौरे की रोकथाम के पहलुओं पर औपचारिक रूप से चर्चा करने और AAPI प्रतिनिधियों से मिलने पर सहमत हुए हैं।

महावाणिज्य दूत माननीय बिनय प्रधान ने अपने संबोधन में AAPI सदस्यों के साथ अपनी पिछली बातचीत से AAPI के साथ अपने लंबे जुड़ाव पर प्रकाश डाला। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की यात्रा के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के शीर्ष सीईओ के साथ हुई हालिया बैठकों पर प्रकाश डालते हुए प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की क्षमता की न केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के आम लोगों द्वारा सराहना की जाती है बल्कि उद्योग द्वारा भी प्रशंसा की जाती रही है। 

डॉ. कथूला ने मीडिया से AAPI संदेश को साझा करने और भारतीय अमेरिकी समुदाय तथा भारत में अपने घर के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली नेक पहलों के बारे में AAPI और बड़े समुदाय के बीच एक माध्यम बनने का आग्रह किया। 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related