Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

एशियन-अमेरिकन मेयर पुरेवल ने डीएनसी को संबोधित किया, हैरिस पर जताया भरोसा

पुरेवल ने अपना ध्यान सिनसिनाटी में लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे... ब्रेंट स्पेंस ब्रिज पर केंद्रित किया और हैरिस के प्रति समर्थन और आशावाद व्यक्त किया।

आफताब पुरेवल सिनसिनाटी के 70वें मेयर हैं। / Facebook/ Aftab Pureval

एशियाई अमेरिकी मेयर आफताब पुरेवल ने 21 अगस्त को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) की तीसरी रात मंच संभाला। अपने भाषण में उन्होंने उनके शहर सिनसिनाटी की हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया गया।

पुरेवल ने अपना परिचय देकर शुरुआत की और अपनी एशियाई अमेरिकी पृष्ठभूमि को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मैं महान शहर सिनसिनाटी का पहला एशियाई अमेरिकी मेयर हूं। उन्होंने एक तिब्बती शरणार्थी मां और एक भारतीय पिता के बेटे के रूप में अपनी व्यक्तिगत कहानी साझा की जिसने उन्हें वादे निभाने के महत्व के बारे में बताया।

मेयर ने अपना ध्यान सिनसिनाटी के एक मुद्दे ब्रेंट स्पेंस ब्रिज पर केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि यह पुल ओहियो और केंटुकी के बीच जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण आधार है। वर्षों से राजनेता मेरे शहर में आते थे और ब्रेंट स्पेंस ब्रिज को ठीक करने का वादा करते थे। पुरेवल ने ऐसे वादों को पूरा करने में विफल रहने वालों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम लिया। इसके साथ ही वायदा पूरा करने की अहमियत बताते हुए बाइडेन-हैरिस प्रशासन की प्रशंसा की।

पुरेवल ने बताया कि जो बाइडेन ने सिनसिनाटी के लोगों से एक बार कहा था हम उस खतरनाक पुल को ठीक करने जा रहे हैं। और चार महीने बाद उन्होंने द्विदलीय बुनियादी ढांचे कानून पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने अपने शहर पर कानून के महत्वपूर्ण प्रभाव की ओर इशारा किया। मेयर ने बुनियादी ढांचे के निवेश को शहर के इतिहास में सबसे बड़ा निवेश बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक 'हमारे समुदायों को फिर से एकजुट करेगा' और अंततः ब्रेंट स्पेंस ब्रिज के साथ दशकों पुराने मुद्दे का समाधान करेगा।

अपनी समापन टिप्पणी में पुरेवल ने अतीत के खोखले वादों और वर्तमान प्रशासन द्वारा प्रदान की गई ठोस प्रगति के बीच स्पष्ट अंतर बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हैरिस के नेतृत्व में यह प्रगति जारी रहेगी। 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related