Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

इंडियन-अमेरिकन कांग्रेसनल कॉकस का विस्तार, कांग्रेसी टॉम सुओजी भी बने हिस्सा

कांग्रेसमैन टॉम सुओजी ने हाल ही में इंडियन अमेरिकन वोटर्स फोरम और भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान से वादा किया था कि वह इंडिया कॉकस में शामिल होंगे और भारत-अमेरिका के बीच संबंधों की मजबूती के लिए काम करेंगे। अब उन्होंने अपना वादा निभाया है।

टॉम सुओजी ने कहा है कि मुझे इंडिया कॉकस में शामिल होने पर गर्व है। / Image provided

भारत और भारतीय अमेरिकियों पर कांग्रेस के कॉकस में अब कांग्रेसमैन टॉम सुओजी भी शामिल हो गए हैं। वाशिंगटन डीसी से आधिकारिक अपडेट में यह जानकारी दी गई है। यह अमेरिकी सांसदों का द्विदलीय गठबंधन है, जो भारतीय अमेरिकी समुदाय के हितों को बढ़ावा देने और भारत-अमेरिका संबंधों के विस्तार के लिए समर्पित है।

सुओजी ने हाल ही में इंडियन अमेरिकन वोटर्स फोरम और भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान से वादा किया था कि वह इंडिया कॉकस में शामिल होंगे और भारत-अमेरिका के बीच संबंधों की मजबूती के लिए काम करेंगे। अब उन्होंने अपना वादा निभाया है। महावाणिज्य दूत प्रधान ने इंडिया कॉकस में सुओजी का स्वागत करते हुए उन्हें भारत का मित्र बताया। 

कॉकस में शामिल होने के बाद सुओजी ने बयान में कहा कि इस सदी में दुनिया जिस तरह की चुनौतियों और अवसरों का सामना कर रही है, उसके लिए जरूरी है कि अमेरिका और भारत हाथ मिलाएं और साझा नेतृत्व प्रदान करें। मेरा मानना है कि अमेरिका-भारत संबंध 21वीं सदी की हमारी सबसे परिभाषित साझेदारी होगी, जो दोनों राष्ट्रों के लोगों के जीवन, सपनों और भविष्य को आकार देगी। यही कारण है कि मुझे इंडिया कॉकस में शामिल होने पर गर्व है।

भारतीय महावाणिज्य दूत के आग्रह पर इंडियन अमेरिकन वोटर्स फोरम के अध्यक्ष वरिंदर भल्ला ने एक समिति का गठन किया है। प्रभावशाली भारतीय अमेरिकियों की इस समिति का उद्देश्य इंडिया कॉकस की सदस्यता बढ़ाना है। 

इस कॉकस सदस्यता अभियान समिति में वरिंदर भल्ला अध्यक्ष और कांग्रेस सदस्य सुओजी संरक्षक हैं। इसमें पद्मश्री डॉ. दत्तात्रेयुदु नोरी, पद्मश्री डॉ. सुधीर पारिख, डॉ. थॉमस अब्राहम, डॉ. सुनील मेहरा, हुसैन बकरी, राजीव भांबरी, रत्ना भल्ला, गोविंद मुंजाल, गुंजन रस्तोगी, सुधीर वैष्णव और देव विश्वनाथ शामिल हैं।

सुओजी ने वरिंदर भल्ला को समिति के मिशन के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि वह कांग्रेस के अपने सहयोगियों को इंडिया कॉकस में शामिल कराने का प्रयास करेंगे। 
 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related