ADVERTISEMENTs

स्विंग स्टेट्स में हैरिस बनाम ट्रम्प में किसका पलड़ा भारी, WSJ ने लेटेस्ट सर्वे में बताया

हाल ही में रॉयटर्स/इप्सोस के पोल में हैरिस 46% मतों के साथ ट्रम्प (43%) से मामूली रूप से आगे बताई गई हैं।

कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के बीच कांटे की टक्कर है।  / REUTERS/Marco Bello, Jeenah Moon/File

आगामी राष्ट्रपति चुनाव में सबकी नजरें स्विंग स्टेट्स पर हैं, जो अमेरिका का अगला राष्ट्रपति चुनने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के एक जनमत सर्वेक्षण ने शुक्रवार को दावा किया कि इन सात बैटलग्राउंड स्टेट्स में अब भी डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। 

सर्वे में एरिजोना, जॉर्जिया और मिशिगन में हैरिस को मामूली 2 प्रतिशत अंकों की बढ़त दिखाई गई है, वहीं ट्रम्प को नेवादा में 6 अंक की और पेंसिल्वेनिया में एक 1 प्रतिशत अंक की बढ़त बताी गई है। उत्तरी कैरोलिना और विस्कॉन्सिन में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। 

सर्वे के ये नतीजे 28 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच प्रत्येक राज्य में 600 पंजीकृत मतदाताओं की राय लेकर तैयार किए गए हैं। नतीजों में 4 प्रतिशत अंकों की त्रुटि मार्जिन रखी गई है।

इस हफ्ते रॉयटर्स/इप्सोस के पोल में भी ट्रम्प और हैरिस के बीच राष्ट्रीय स्तर पर कांटे की टक्कर दर्शाई गई थी। इस पोल में हैरिस 46% मतों के साथ ट्रम्प (43%) से मामूली रूप से आगे बताई गई हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के विजेता का निर्धारण करने में स्विंग स्टेट्स की अहमियत को देखते हुए ये सर्वे काफी महत्वपूर्ण हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के पोल में कहा गया है कि अगर 59 वर्षीय हैरिस सर्वे में बताए गए राज्यों में जीत हासिल कर लेती हैं तो वह इलेक्टोरल कॉलेज में मामूली बहुमत हासिल करने में कामयाब हो सकती हैं। 

सर्वे के मुताबिक, बहुत से मतदाताओं का कहना है कि अर्थव्यवस्था और इमिग्रेशन पर वह ट्रम्प का समर्थन करते हैं। वहीं दूसरी तरफ तमाम वोटरों का मानना है कि आवास, हेल्थकेयर और उनके जैसे लोगों की देखभाल के मामले में हैरिस बेहतर काम करेंगी।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video