Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

भारतवंशी आईटी प्रोफेशनल अभिजीत बर्वे क्लोज अप रेडियो पर, अतीत से लेकर भविष्य तक पर की चर्चा

मुंबई के रहने वाले अभिजीत बर्वे फिलहाल टी-मोबाइल में प्रिंसिपल आर्किटेक्ट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। / Image- Close Up Television & Radio

भारतीय अमेरिकी आईटी प्रोफेशनल अभिजीत बर्वे को क्लोज अप रेडियो पर फीचर किया गया है। बर्वे अपने 30 वर्षों के करियर में फॉर्च्यून 500 कंपनियों में विभिन्न प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं। क्लोज अप रेडियो प्रीमियर न्यूज मैगजीन है जो पूरे अमेरिका में सबसे कामयाब बिजनेस को सामने लाने का काम करती है।

टी-मोबाइल में प्रिंसिपल आर्किटेक्ट की जिम्मेदारी निभा रहे बर्वे ने दो हिस्सों के इंटरव्यू में अपनी पेशेवर यात्रा, व्यक्तिगत उपलब्धियों और अपने नए ट्रैवल स्टार्टअप सिएस्टा ग्लोबल पर विस्तार से चर्चा की। 

अभिजीत बर्वे मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। स्विट्जरलैंड में हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान उनकी आईटी में रुचि जागी। बाद में उन्होंने ऑगस्टाना कॉलेज से कंप्यूटर साइंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डबल मेजर डिग्री ली। इसके बाद इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। 

बर्वे का करियर शिकागो में शुरू हुआ जहां उन्होंने सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। बर्वे ने कहा कि जो चीज मुझे अलग करती है, वह है डिटेलिंग पर फोकस और गैप तलाशने की खूबी। मुझे नई सीमाओं को लांघना पसंद है। मुझे नई चीजें सीखने में दिलचस्पी है।

आईटी करियर के अलावा बर्वे एक ट्रैवल स्टार्टअप सिएस्टा ग्लोबल लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं जो यात्रियों को लोकल एक्सपर्ट्स से जोड़ेगा। बर्वे ने कहा कि मैं कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो मुझसे बाकियों से आगे रख सके। उन्होंने बताया कि एक यात्रा के दौरान इसका आइडिया उनके दिमाग में आया था।

बर्वे ने आईटी के भविष्य पर कहा कि एआई को लेकर तमाम चर्चाओं के बावजूद मुझे यकीन नहीं है कि एआई कभी इंसानी दिमाग की बराबरी कर सकेगा। बर्वे का क्लोज अप रेडियो पर जिम मास्टर्स के साथ पहला इंटरव्यू 20 सितंबर को आ चुका है। डाउ ल्यूवलिन के साथ दूसरा इंटरव्यू 26 सितंबर को शाम 8 बजे प्रसारित होगा।

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related