ADVERTISEMENTs

कमला हैरिस को व्हाइट हाउस तक पहुंचाएगी 'नीली सुनामी'

डेमोक्रेट और हैरिस-वाल्ज की जोड़ी उग्रवाद के खिलाफ गुस्से, स्वतंत्रता के दमन, अनर्गल बयानबाजी, एमएजीए और ट्रम्प की नीतियों के कारण अप्रत्याशित सीनेट सीटें और चुनावी राज्य जीतेगी।

इस बार व्हाइट हाउस की दौ़ड़ कांटे की बताई जा रही है। / NIA/File
  • दिनेश शास्त्री

मैं उसी कैलिफोर्निया डेमोक्रेटिक मशीन और सैन फ्रांसिस्को राजनीतिक मशीन में बड़ा हुआ हूं जिसमें उप राष्ट्रपति कमला हैरिस हुई हैं। हम सभी समान लोगों को जानते थे। गवर्नर जेरी ब्राउन और उनके पिता गवर्नर पैट ब्राउन कैलिफोर्निया डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी के संरक्षक थे। उन्होंने जॉन एफ कैनेडी, रॉबर्ट एफ कैनेडी, बिल क्लिंटन, लियोन पैनेटा, वॉरेन क्रिस्टोफर, मिकी कैंटर, डायने फेनस्टीन, गेविन न्यूसोम, कमला हैरिस, जेवियर बेसेरा, विली ब्राउन, कुओमोस आदि का मार्गदर्शन किया था।

दरअसल, मेरे जीवन के पहले पांच साल सैन फ्रांसिस्को के मेयर जॉर्ज मोस्कोन और उनकी पत्नी जीना के स्वामित्व वाले अपार्टमेंट में बीते। वे मेरे माता-पिता के बहुत करीब थे। मेरे पिता, दुर्वसुला शास्त्री 1960 के दशक में बर्कले, कैलिफोर्निया में वीपी ( उप राष्ट्रपति) हैरिस के माता-पिता डोनाल्ड हैरिस और श्यामला गोपालन के साथ मेलजोल रखते थे। वे यूसी बर्कले दक्षिण एशियाई अध्ययन में प्रोफेसर कौशल्या हार्ट और उनके पति जॉर्ज हार्ट के घर पर मिलते थे।

मेरे पिता राष्ट्रीय स्तर पर और विशेष रूप से सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कई भारतीय अमेरिकी संगठनों के संस्थापक और नेता थे। श्यामला गोपालन और वीपी कमला हैरिस उनके कुछ कार्यक्रमों में शामिल होते थे। मेरे पिता ने लिवरमोर, सीए में शिव विष्णु मंदिर की स्थापना की और अध्यक्षता भी। यहां कमला की बहन सहित हैरिस परिवार के सदस्य नियमित रूप से आते थे। यहां तक कि हर चुनाव से पहले या किसी बीमारी के दौरान भी पूजा करते थे।

जब मेरे पिता का निधन हुआ तो हैरिस ने एक शोक पत्र लिखा था। इसके तुरंत बाद मैं 2019 में उनकी राष्ट्रीय वित्त समिति में शामिल हो गया। उस समय जब वह पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए खड़ी थीं। 2024 में मैंने इस बात पर जोर दिया कि अगर कोई बदलाव चाहिए है तो हैरिस को डेमोक्रेटिक टिकट में शीर्ष पर होना चाहिए। मैं गवर्नर जेरी ब्राउन और डेमोक्रेटिक पार्टी की हर टीम के संपर्क में था। उन टीमों में जिसमें पेलोसी टीम, ओबामा टीम, क्लिंटन टीम और अन्य शामिल थे। मैं डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) का ट्रस्टी और डेमोक्रेटिक सीनेटोरियल कैंपेन कमेटी (DSCC)) का ट्रस्टी तथा DSCC हाई-टेक काउंसिल का अध्यक्ष था। इसलिए मेरी विश्वसनीयता थी।

जैसे ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हैरिस को नामांकित व्यक्ति के रूप में समर्थन दिया तो उन्होंने बाइडेन टीम के साथ पूर्व राष्ट्रपति ओबामा तथा क्लिंटन जैसे दिग्गजों को भी अपमे मंच पर लाने का अविश्वसनीय काम किया। मैं उन टीमों में से से कुछ को जानता हूं और संपर्क में हूं। उन्होंने युवा मतदाताओं, अल्पसंख्यकों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से महिलाओं को स्वतंत्रता के मुद्दे, विशेष रूप से प्रजनन अधिकारों के मुद्दे पर उत्साहित किया है और ऐतिहासिक दर पर मतदाताओं को पंजीकृत किया है।

मेरी राय में वे सर्वेक्षण गलत हैं जो डोनाल्ड ट्रम्प की जीत या मुकाबले को कांटे का दिखाते हैं। मैंने 2022 में किसी लाल लहर के न होने की भविष्यवाणी की थी क्योंकि प्रतिक्रिया J6 (6 जनवरी, 2021 यूएस कैपिटल हमले) और 'डॉब्स' निर्णय (गर्भपात का अधिकार प्रदान नहीं करना) के लिए SCOTUS और राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ थी, न कि मौजूदा बाइडेन प्रशासन के खिलाफ। वीपी हैरिस ने 2022 के मध्यावधि में प्रजनन स्वतंत्रता के मुद्दे को खड़ा करने का उत्कृष्ट काम किया। 2024 के एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम कई सर्वेक्षणकर्ताओं और पंडितों को चौंका देंगे।

मेरा अनुमान है कि हैरिस के शीर्ष पर होने और नए पंजीकृत मतदाताओं के कारण डेमोक्रेट्स के बीच उत्साह है। लगता है कि कमला हैरिस-टिम वाल्ज को 88 मिलियन वोट, 340 से 400 इलेक्टोरल वोट और डेमोक्रेट्स को 243 हाउस सीटें और 52 से 54 सीनेट सीटें मिल सकती हैं। वह 53-55% लोकप्रिय वोट जीतेंगी जिससे भारी बहुमत आएगा। डोनाल्ड ट्रम्प केवल 39-41% लोकप्रिय वोट जीतेंगे।

यह एक नीली सुनामी जैसा चुनाव होगा लेकिन हैरिस के लिए अब पॉडकास्ट, रेडियो शो और खेल मंचों सहित अन्य गैर-पारंपरिक मीडिया मंचों के माध्यम से अधिक लोगों तक पहुंचने की दरकार है। अधिकाधिक लोगों तक पहुंचना एक तरह की चुनौती है। एक संक्षिप्त अभियान में उन्हें अपने और अपनी आर्थिक नीतियों के बारे में सकारात्मक विचारों को भी मजबूत करना होगा। मेरा मानना है कि अगर ठीक से प्रदर्शन करती हैं तो हैरिस कई राज्यों में जीत हासिल कर सकती हैं। वह चुनाव पलटने का माद्दा रखने वाले राज्यों में सीनेट की सीटें भी जीत लेंगी।

कमला देवी हैरिस एक ऐतिहासिक और परिणामी राष्ट्रपति होंगी। अधिकांश अमेरिकियों की तरह उन्होंने भी बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया है। वह अमेरिका के लिए स्वर्णिम काल की शुरुआत करेंगी।

(लेखक एक व्यवसायिक और राजनीतिक धन संचयक तथा रणनीतिकार हैं)

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video