भारत के प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन ने सैन फ्रांसिस्को में मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। एसएफ जैज में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कई बार स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका आभार जताया।
जाकिर हुसैन ने डबल बेसिस्ट डेव हॉलैंड के साथ परफॉर्म किया। हॉलैंड 1960 के दशक के उत्तरार्ध के ब्रिटिश जैज़ के सबसे महत्वपूर्ण संगीतकारों में से एक हैं। क्रिस पॉटर ने टेनर सैक्सोफोन और सोप्रानो सैक्स पर ताल मिलाई। पॉटर ने जाकिर हुसैन के साथ दिलचस्प जैज़ जुगलबंदी करते हुए "गुड होप" की रचना की, जो कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण बन गया।
क्रॉसकरेंट्स नाम से मशहूर जोड़ी का हिस्सा हॉलैंड, पॉटर और हुसैन ने एडिशन रिकॉर्ड्स द्वारा 2019 में जारी अपनी पहली रिकॉर्डिंग "गुड होप" की कई रचनाओं का प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने "लकी सेवन" और "सुवर्णा" रचनाओं पर भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के बाद जाकिर हुसैन ने न्यू इंडिया अब्रॉड से बातचीत में कहा कि अब वह लास वेगास जा रहे हैं, जहां पर मिराज होटल के प्रसिद्ध वॉल्केनो कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2008 में जाकिर हुसैन और ग्रेटफुल डेड ड्रमर मिकी हार्ट ने इसका संगीत लिखा था। दोनों महान संगीतकारों ने महीनों तक अध्ययन करने के बाद ये रचना लिखी थी। इसमें दुनिया भर से लाए गए विशेष उपकरणों के अलावा मंत्रों और जनजातीय तत्वों का प्रयोग किया गया था।
जाकिर हुसैन ने इस वसंत में साबिर खान (सारंगी) और देबोप्रिया चटर्जी (बांसुरी) के साथ अपने तीसरा टूर के तहत अमेरिका और कनाडा में कई जगहों पर प्रस्तुतियां दी थीं।
अब 13 जून को जाकिर हुसैन मैसाचुसेट्स के ग्रोटन से अपने समर टूर "एज वी स्पीक" की शुरुआत करेंगे। वह बैंजो वादक बेला फ्लेक, डबल बास लीजेंड एडगर मेयर और ग्रैमी विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ प्रस्तुति देंगे।
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login