ADVERTISEMENTs

US में भारतीय की दुखद मौत के बाद पीड़ित परिवारों की ऐसे मदद करता है TEAM Aid

TEAM Aid संस्था ने हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में वॉलंटियर मीटिंग की मेजबानी की।इसमें न्यूयॉर्क में भारत की महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान भी उपस्थित थे। इसके अलावा सात अलग-अलग अमेरिकी राज्यों के 75 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

TEAM Aid एक वॉलंटियर-बेस्ड संगठन है। यह संकट की स्थिति में लोगों की सहायता करने के लिए आगे आता है। / @IndiainNewYork

TEAM Aid एक वॉलंटियर-बेस्ड संगठन है। यह संकट की स्थिति में लोगों की सहायता करने के लिए आगे आता है। संस्था ने हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में वॉलंटियर मीटिंग की मेजबानी की।इसमें न्यूयॉर्क में भारत की महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान भी उपस्थित थे। इसके अलावा सात अलग-अलग अमेरिकी राज्यों के 75 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। महावाणिज्य दूत ने संस्था के संस्थापक मोहन नन्नापनेनी और उनकी टीम की समुदाय के लिए उनकी महत्वपूर्ण सेवा के लिए सराहना की।

New India Abroad से बात करते हुए मोहन नन्नापनेनी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय परिवार के किसी सदस्य की दुखद आकस्मिक मौत के समय सहायता के लिए आगे आता है। भारत में रहने वाले उनके परिवारों को इस संकट की घड़ी में मदद करता है। उनके सामने आने वाली समस्याओं को दूर करता है। TEAM Aid के स्वयंसेवक मृत लोगों के अवशेषों को वापस उनके परिवारों को भेजने में सहायता करता है। विदेशों में पारंपरिक धार्मिक दाह संस्कार और अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी टीम के लोग करते हैं।

मोहन नन्नापनेनी ने कहा कि हम उनके एक परिवार के सदस्य के रूप में पीड़ित परिवार की मदद करते हैं। नन्नापनेनी ने बताया कि मीटिंग की अवधारणा हमारे स्वयंसेवकों को प्रेरित करने और समुदाय के नेताओं को यह बताने के लिए है कि TEAM Aid क्या करता है।

संगठन की वेबसाइट पर लिखा है कि 'हम घायलों पर दया नहीं करते है, हम घायल ही हो जाते हैं।' नन्नापनेनी ने यह कहते हुए इसे दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में फैले 3000 से अधिक TEAM Aid स्वयंसेवक न केवल पीड़ित परिवारों की सहायता करते हैं, बल्कि उन कठिन और संवेदनशील समय के दौरान उनकी गरिमा को बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करते हैं।

 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video