Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

विनय मोहन क्वात्रा बने अमेरिका में भारत के राजदूत, जानिए इनके बारे में विस्तार से

विनय मोहन क्वात्रा बतौर अमेरिका में बतौर भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अपना पद छोड़ दिया था।

विनय मोहन क्वात्रा ने अपने पूरे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। / साभार सोशल मीडिया

विनय मोहन क्वात्रा को संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। 

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से वेबसाइट पर पोस्ट बयान में कहा गया है कि विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। बता दें कि क्वात्रा तरनजीत सिंह संधू की जगह लेंगे, जो इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन में लंबी सेवा के बाद रिटायर हो गए थे। 

विनय मोहन क्वात्रा ने अपने पूरे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। अप्रैल 2022 में उन्हें भारत का विदेश सचिव नियुक्त किया गया था। क्वात्रा का बतौर विदेश सचिव अप्रैल में रिटायरमेंट था, लेकिन अक्टूबर तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था, हालांकि जुलाई में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया।

आइए जानते हैं विनय मोहन क्वात्रा को-

  • विनय मोहन क्वात्रा एक अनुभवी राजनयिक हैं। उन्हें तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। 
  • विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वह नेपाल में भारत के राजदूत रहे हैं। 
  • क्वात्रा का बतौर विदेश सचिव अक्टूबर तक कार्यकाल बढ़ा दिया गया, लेकिन उन्होंने जुलाई में रिटायरमेंट ले लिया।
  • विनय मोहन क्वात्रा चीन, अमेरिका में रह चुके हैं, फ्रांस में भारतीय राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं। 
  • क्वात्रा ने भारत के पड़ोसी देशों, अमेरिका, चीन और यूरोप से संबंधों में व्यापक विशेषज्ञता विकसित की है। 
  • उन्होंने डरबन, चीन और रूस में भारतीय वाणिज्य दूतावास में भी काम किया है।
  • वह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) में आर्थिक, व्यापार एवं वित्त संबंधी मुद्दों के प्रमुख भी रहे हैं।
  • उन्होंने विदेश मंत्रालय की तरफ से अफगानिस्तान में भारत के विकास कार्यक्रम में भी योगदान दिया है।
  • क्वात्रा के पास साइंस में मास्टर्स की डिग्री है। वह हिंदी, अंग्रेजी के अलावा फ्रेंच और रूसी भाषा में भी धाराप्रवाह है। 
  • उन्होंने जिनेवा के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से इंटरनेशनल रिलेशंस डिप्लोमा भी किया है।
  • क्वात्रा ने 1993 तक जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में तीसरे सचिव और फिर दूसरे सचिव के रूप में कार्य किया।
  • मई 2010 से जुलाई 2013 तक वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मंत्री (वाणिज्य) के रूप में कार्य किया।
  • जुलाई 2013 से अक्टूबर 2015 के बीच क्वात्रा ने विदेश में अमेरिका प्रभाग का नेतृत्व किया। 
  • 2015 से 2017 के बीच विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय में संयुक्त सचिव रहे। 
     

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related