Login Popup Login SUBSCRIBE

ADVERTISEMENTs

भारतीय-अमेरिकी कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा- भारतीय गौरव को पुनर्जीवित कर रहे हैं मोदी

बिंदुकुमार सी. कंसुपाड़ा ने इम्पैक्ट समिट में भारत पर मोदी के प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा की।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। / Image : NIA

अनुभवी भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ बिंदुकुमार सी. कंसुपाड़ा ने भारत और अमेरिका में भारतीय प्रवासियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के परिवर्तनकारी प्रभाव को रेखांकित किया है। उन्होंने मोदी प्रशासन के तहत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति का भी उल्लेख किया है। कंसुपाड़ा के अनुसार देश की शिक्षा में उल्लेखनीय सुधार, जीवन स्तर, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों ने भारतीयों में गौरव की भावना को बढ़ाया है।

देसीज डिसाइड शिखर सम्मेलम में भाग लेने आए फिलाडेल्फिया स्थित डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा कि जब मैं स्कूल गया तो मुंबई में केवल चार मेडिकल स्कूल थे। अब भारत में हमारे पास 700 से अधिक मेडिकल स्कूल हैं। प्रत्येक जिले में एक मेडिकल स्कूल है। अगर मुझे याद हो तो 1970 में भारत में केवल पांच आईआईटी थीं। मेरा मानना ​​है कि अब हमारे पास 23 आईआईटी हैं। 

डॉ. बिंदुकुमार ने कहा कि विकास बहुत बड़ा है। भारतीय युवाओं में आत्मविश्वास का स्तर जबरदस्त है। पर्यटन, जिसे आप तीर्थ (धार्मिक) पर्यटन कहते हैं, उसका विकास हुआ है। मैंने भारत में जितने हवाई अड्डे देखे थे अब उससे कहीं अधिक हैं। खुशहाली सूचकांक में सुधार हो रहा है। लोग अधिक आत्मनिर्भर हैं और मुझे लगता है कि लोगों को भारतीय होने पर गर्व है।

कंसुपाड़ा व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन की हेल्थ काउंसिल के उपाध्यक्ष हैं। उनका मानना ​​है कि जैसे-जैसे भारत की विकास की कहानी आगे बढ़ेगी भारतीय अमेरिकियों की युवा पीढ़ी पेशेवर और करियर में उन्नति के लिए भारत का दौरा करेगी। हालांकि पहली पीढ़ी के कई भारतीय अमेरिकियों को विदेश में अपने पैर जमाने पड़े थे। 

मोदी की तीसरी बार जीत की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए भारतीय अमेरिकी ने कहा कि वंचित वर्ग और मध्यम वर्ग भाजपा के प्रति मजबूत आकर्षण रखता है। आयुष्मान भारत योजना और शैक्षिक अवसरों जैसी पहल की सराहना करता है। मोदी के तीसरी बार जीतने की संभावना है। हालांकि इस साल कम मतदान के कारण यह उस बड़े बहुमत के साथ नहीं हो सकता जैसा कि सर्वेक्षण संकेत दे रहे हैं।
 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related